भारतीय रेलवे ने 2025 में यात्रियों की सुविधा के लिए 43,000 से अधिक स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स चलाकर नया रिकॉर्ड बनाया है। महाकुंभ, होली और छठ पूजा के दौरान भीड़ प्रबंधन के लिए किए गए इन विशेष इंतजामों की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें
त्योहारों के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने सतना के रास्ते दो पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। रक्सौल–वटवा साप्ताहिक स्पेशल 16 ट्रिप और दानापुर–हडपसर स्पेशल 10 ट्रिप में चलाई जाएगी। दोनों ट्रेनें प्रयागराज, कटनी, इटारसी, उज्जैन सहित कई स्टेशनों पर ठहरेंगी। इन स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को भीड़भाड़ में राहत और कन्फर्म टिकट पाने में आसानी होगी।















